Mustafa Ka Pyara Hai Fatima Ka Shehzada
- 3 weeks ago fiber_manual_record 304 views
Title : Kismat Se Jiske Ghar Me Bhi Aati Hai Betiya
Category : Manqabat Lyrics Nazm Lyrics Naat Lyrics
Writer/Lyricist : Dilkash Ranchvi
Naatkhwan/Artist : Faheem Raza Habibi
Added On : 30 Dec, 2024 03:18 PM IST
Views : 5.7K
Time to read: 1 min read
translate Select Lyrics Language:
किस्मत से जिसके घर में भी आती हैं बेटियाँ
रहमत खुदा-ऐ-पाक की लाती हैं बेटियाँ
माँ बाप की सदाओं पे लब्बेक बोल कर
बेटों से पहले दौड़ के आती हैं बेटियाँ
बेटों से कम न समझो इन्हे दोस्तों कभी
सोऐ हुए नसीब जगाती हैं बेटियाँ
एक अजनबी के घर को बसाने के वास्ते
बाबुल के घर को छोड़ के जाती हैं बेटियाँ
आए लोग अब तो छोड़ दो तुम मांगना जहेज़ (दहेज)
फांसी गले में अपने लगाती हैं बेटियाँ
अब इससे बढ़ के कौनसी दौलत की तलब है
जन्नत तुमहरे घर को बनाती हैं बेटियाँ
बेटे हजारों ज़ुल्मों सितम करते हैं मगर
माँ बाप को कभी न सताती हैं बेटियाँ