search
लॉग इन

ज़मीन फ़लक माह ओ अख़्तर हुसैन वाले हैं Lyrics In हिन्दी

(ज़मीन फ़लक माह-ओ-अख़्तर हुसैन वाले हैं, ये क़ायनात के मंज़र हुसैन वाले हैं)


Written By

avatar
Shan E Nabi Team Desk
  • Editors Desk
  • Addednot available
  • visibilityबार देखा गया
  • comment टिप्पणियाँ
  • thumb_up0 likes
  • shareशेयर
...

टाइटल : ज़मीन फ़लक माह-ओ-अख़्तर हुसैन वाले हैं

श्रेणी (कटेगरी) : नात के बोल (लीरिक्स)

लेखक/गीतकार : विविध/अज्ञात

नातख्वान/कलाकार: विविध/अज्ञात

जोड़ा गया : 08 Aug, 2023 02:09 PM IST

बार देखा गया : 166

Time to read: 2 min read

बोल (लीरिक्स) की भाषा चुनें:

ज़मीन फ़लक माह-ओ-अख़्तर हुसैन वाले हैं,
ये क़ायनात के मंज़र हुसैन वाले हैं

यज़ीदियत से है इन्कार बच्चे बच्चे को,
हमारे घर के सब असग़र हुसैन वाले हैं

हवा से कह दो वो आ जाए आँधियाँ लेकर,
मेरे चराग़ के तेवर हुसैन वाले हैं

काट तो सकते हैं लेकिन झुका नहीं सकते,
हमारे जिस्म पे ये सर हुसैन वाले हैं

तुम अपनी कसरत-ए-तादाद पे न इतराओ,
सुनो हमारे 72 हुसैन वाले हैं

हुसैनियों को पिलाएँगे जाम-ए-कौसर का,
हज़ूर साहिब-ए-कौसर हुसैन वाले हैं

ग़म-ए-हुसैन का मातम तो हम नहीं करते,
हम उनकी राह पे चल कर हुसैन वाले हैं

वो ज़ुल्म करके रविश पे हैं क़ायम,
हम उनके ज़ुल्म को सह कर हुसैन वाले हैं

मेरी नवा है फ़रीदी हुसैनियत का फ़रोग़,
ज़बान ओ फ़िक्र के जौहर हुसैन वाले हैं

रज़ा व हामिद ओ नूरी, मुफस्सिर-ए-आज़म,
हमारे हज़रत-ए-अख़्तर हुसैन वाले हैं

रज़ा व हामिद और मुजाहिद-ए-मिल्लत,
हमारे हबीब-ए-मिल्लत हुसैन वाले हैं

wand_stars
Lyrics Explanation, Word Meanings & Summary

This summary is AI-generated • Reviewed for quality.

keyboard_arrow_down

यह कलाम नवासा-ए-रसूल हज़रत इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) और शुहदा-ए-कर्बला की अज़ीम क़ुर्बानी, उनके सब्र और हक़-परस्ती का बहुत ही ख़ूबसूरत बयान है।

व्याख्या (Lyrics Explanation)

इस कलाम का अर्थ है कि ज़मीन, आसमान, चाँद और तारे सब इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की अज़मत के गवाह हैं और पूरी कायनात उन्हीं के नूर से रौशन है। शायर कहता है कि सच्चा हुसैनी वह है जो ज़ुल्म के आगे सर कटा तो सकता है लेकिन झुका नहीं सकता, और बातिल (यज़ीदियत) के ख़िलाफ़ हमेशा डटा रहता है।


शब्दों के अर्थ (Word Meanings)

शब्द (Word)अर्थ (Hindi / English Meaning)
फ़लकआसमान (Sky / Heavens)
माह-ओ-अख़्तरचाँद और तारे (Moon and Stars)
यज़ीदियतज़ुल्म, अन्याय और असत्य की नीति (Oppression / Falsehood)
असग़रइमाम हुसैन के नन्हे शहज़ादे (सकेत: छोटा बच्चा)
तेवरअंदाज़ या हौसला (Attitude / Spirit)
कसरत-ए-तादादसंख्या की अधिकता / भारी गिनती (Majority in number)
जाम-ए-कौसरजन्नत की नहर का पवित्र पानी (Heavenly drink)
रविशतरीक़ा, चलन या रास्ता (Way / Trend)
नवाआवाज़ या पुकार (Voice / Melody)
फ़रोग़बढ़ावा देना या तरक़्क़ी (Promotion / Elevation)

सारांश (Summary)

इमाम हुसैन (रज़ियल्लाहु अन्हु) की ज़ात हक़ और सब्र की वह आला मिसाल है जिसने पूरी दुनिया को जीने का सलीका सिखाया। शायर 'फ़रीदी' कहते हैं कि दुश्मन अपनी बड़ी तादाद पर न इतराए क्योंकि कर्बला के ७२ (72) जाँबाज़ हर दौर के लश्कर पर भारी हैं, और हम उनके बताए हुए सब्र व नमाज़ के रास्ते पर चलकर ही सच्चे हुसैनी बनते हैं।

इस कलाम के मुताबिक, शायर ने हक़ के रास्ते पर चलने वाले कर्बला के कितने जाँबाज़ों (हुसैनियों) का ज़िक्र किया है?

Read more ↓
Was this page helpful?
शेयर:

प्रसिद्ध कलाकार/गीतकार

सभी देखें