search
लॉग इन
Get latest updates On WhatsApp

मतलबी ये दुनिया है मतलबी ज़माना है Lyrics In हिन्दी

(मतलबी ये दुनिया है मतलबी ज़माना है, ख़ाली हाथ आए थे ख़ाली हाथ जाना है)


Written By

avatar
Shan E Nabi Team Desk
  • Editors Desk
  • Addednot available
  • visibilityबार देखा गया
  • comment टिप्पणियाँ
  • thumb_up0 likes
  • shareशेयर
...

टाइटल : मतलबी ये दुनिया है मतलबी ज़माना है

श्रेणी (कटेगरी) : कलाम के बोल (लीरिक्स) मनकबत के बोल (लीरिक्स) नज़्म के बोल (लीरिक्स)

लेखक/गीतकार : अज़मत रज़ा भागलपुरी

नातख्वान/कलाकार: अज़मत रज़ा भागलपुरी

जोड़ा गया : 24 Aug, 2026 09:16 AM IST

बार देखा गया : 24

Time to read: 2 min read

बोल (लीरिक्स) की भाषा चुनें:

बात ये हक़ीक़त है, न कोई फ़साना है,
ख़ाली हाथ आए थे, ख़ाली हाथ जाना है।

मतलबी ये दुनिया है, मतलबी ज़माना है,
ख़ाली हाथ आए थे, ख़ाली हाथ जाना है।

चार दिन की दुनिया से, दिल लगाए बैठे हो,
मौत आएगी एक दिन, क्यों भुलाए बैठे हो?
माल और ये दौलत, कुछ न काम आना है,
ख़ाली हाथ आए थे, ख़ाली हाथ जाना है।

मतलबी ये दुनिया है, मतलबी ज़माना है,
ख़ाली हाथ आए थे, ख़ाली हाथ जाना है।

बाप और माँ को क्यों, हर घड़ी सताते हो?
वो तुम्हारी जन्नत हैं, क्यों उन्हें रुलाते हो?
याद रखो, मर के फिर रब को मुँह दिखाना है,
ख़ाली हाथ आए थे, ख़ाली हाथ जाना है।

मतलबी ये दुनिया है, मतलबी ज़माना है,
ख़ाली हाथ आए थे, ख़ाली हाथ जाना है।

बात ये हक़ीक़त है, न कोई फ़साना है,
ख़ाली हाथ आए थे, ख़ाली हाथ जाना है।

wand_stars
Lyrics Explanation, Word Meanings & Summary

This summary is AI-generated • Reviewed for quality.

keyboard_arrow_down

यह कलाम जीवन की नश्वरता, दुनिया के मतलबीपन, मौत की अटलता और माता-पिता के सम्मान व उनकी सेवा के महत्व को बहुत ही सीख देने वाले अंदाज़ में बयां करता है।

व्याख्या (Lyrics Explanation)

इन पंक्तियों का अर्थ है कि यह दुनिया और इसका स्वार्थी माहौल महज़ चंद दिनों का छलावा है, जहाँ इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ ही विदा होता है। इसलिए दौलत के पीछे भागने के बजाय अपने माता-पिता की खिदमत करनी चाहिए, क्योंकि एक दिन सबको अपने रब के सामने अपने कर्मों का हिसाब देना है।


शब्दों के अर्थ (Word Meanings)

शब्द (Word)अर्थ (Meaning)
हक़ीक़तसच्चाई, वास्तविक सच
फ़सानाकहानी, किस्सा या कल्पना
मतलबी ज़मानास्वार्थी दुनिया और लोग
माल और दौलतधन-दौलत और दुनियावी संपत्ति
जन्नतस्वर्ग (यहाँ माता-पिता की सेवा को जन्नत का जरिया बताया गया है)
मुँह दिखानासामना करना या जवाबदेह होना

सारांश (Summary)

इस कलाम के ज़रिए इंसान को यह याद दिलाया गया है कि दुनिया की चकाचौंध और धन-दौलत सब यहीं छूट जाने वाली है; मौत का सामना हर हाल में होना है। इसके साथ ही माँ-बाप को सताने से मना किया गया है क्योंकि वे ही इंसान की असली जन्नत हैं और मरने के बाद हर शख्स को अपने परवरदिगार के दरबार में अपने आमाल का जवाब देना है।

कलाम में शायर ने दुनिया के किस सच को सबसे बड़ा 'फ़साना' या हक़ीक़त बताया है, और माँ-बाप को किस चीज़ का ज़रिया क़रार दिया है?

Read more ↓
Was this page helpful?
शेयर:

प्रसिद्ध कलाकार/गीतकार

सभी देखें