search
लॉग इन

मदीने से बुलावा आरहा है Lyrics In हिन्दी

(मदीने से बुलावा आरहा है, मेरा दिल मुझसे पहले जा रहा है)


Written By

avatar
Shan E Nabi Team Desk
  • Editors Desk
  • Addednot available
  • visibilityबार देखा गया
  • comment टिप्पणियाँ
  • thumb_up0 likes
  • shareशेयर
...

टाइटल : मदीने से बुलावा आरहा है

श्रेणी (कटेगरी) : नात के बोल (लीरिक्स)

लेखक/गीतकार : शमीम रज़ा फ़ैज़ी

नातख्वान/कलाकार: शमीम रज़ा फ़ैज़ी

जोड़ा गया : 07 Sep, 2025 01:54 PM IST

बार देखा गया : 541

Time to read: 1 min read

बोल (लीरिक्स) की भाषा चुनें:

मदीने से बुलावा आरहा है,
मेरा दिल मुझसे पहले जा रहा है

यहाँ मर्जी नहीं चलती किसी की,
मदीने वाला ही बुलवा रहा है

मदीने से बुलावा आरहा है...

मेरा दिल भी तू अपने साथ लेजा ,
अकेला क्यूँ मदीने जा रहा है

मदीने से बुलावा आरहा है...

यह चक्की फातिमा की चल रही है,
ज़माना जितना लंगर खा रहा है

मदीने से बुलावा आरहा है...

नवासों का वो सदका बांटते है,
ज़माना उनका सदका खा रहा है

मदीने से बुलावा आरहा है,
मेरा दिल मुझसे पहले जा रहा है

wand_stars
Lyrics Explanation, Word Meanings & Summary

This summary is AI-generated • Reviewed for quality.

keyboard_arrow_down

यह कलाम मदीना शरीफ की हाज़िरी की तड़प और वहाँ से मिलने वाली आध्यात्मिक कृपा (Rehmat) को बहुत ही भावुक अंदाज़ में पेश करता है। इसमें ज़िक्र है कि मदीना जाना अपनी इच्छा पर नहीं, बल्कि ईश्वरीय बुलावे पर निर्भर करता है।

व्याख्या (Lyrics Explanation)

कवि कहता है कि जब मदीना का बुलावा आता है, तो भक्त का हृदय शरीर के पहुँचने से पहले ही वहाँ पहुँच जाता है। यहाँ किसी की अपनी मर्ज़ी नहीं चलती; केवल वही मदीना जा सकता है जिसे स्वयं हुज़ूर ﷺ ने याद किया हो।


शब्दों के अर्थ (Word Meanings)

शब्दअर्थ
बुलावाआमंत्रण (Invitation)
मर्ज़ीइच्छा (Will)
चक्कीअनाज पीसने का यंत्र (यहाँ बीबी फातिमा की सादगी और मेहनत का प्रतीक है)
लंगरमुफ़्त भोजन या ईश्वरीय कृपा
नवासोंबेटियों के बेटे (हज़रत हसन और हुसैन)
सदक़ादान या उनके नाम की बरकत

सारांश (Summary)

इस नात का सार यह है कि पूरा संसार नबी ﷺ के परिवार (अहल-ए-बैत) के सदक़े और उनकी बरकतों से पल रहा है। कवि यह संदेश देता है कि मदीना का सफ़र रूहानी होता है और दुनिया को मिलने वाला रिज़क़ हज़रत फातिमा R.A की चक्की और उनके बेटों के सदक़े का ही परिणाम है।

"मेरा दिल मुझसे पहले जा रहा है"—क्या आपने कभी किसी पवित्र स्थान के लिए ऐसी रूहानी पुकार महसूस की है?

Read more ↓
Was this page helpful?
शेयर:

प्रसिद्ध कलाकार/गीतकार

सभी देखें