search
लॉग इन
Get latest updates On WhatsApp

हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो Lyrics In हिन्दी

(हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो, काबा तो देख चुके काबे का काबा देखो)


Written By

avatar
Shan E Nabi Team Desk
  • Editors Desk
  • Addednot available
  • visibilityबार देखा गया
  • comment टिप्पणियाँ
  • thumb_up0 likes
  • shareशेयर
...

टाइटल : हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो

श्रेणी (कटेगरी) : नात के बोल (लीरिक्स)

जोड़ा गया : 07 Jan, 2023 01:16 PM IST

बार देखा गया : 370

Time to read: 2 min read

बोल (लीरिक्स) की भाषा चुनें:

हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो,
हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो,
काबा तो देख चुके काबे का काबा देखो

आबे ज़म ज़म तो पिया खूब भुजाई प्यासे,
आबे ज़म ज़म तो पिया खूब भुजाई प्यासे,
आओ जूदे शाह-ए-कौसर का भी जलवा देखो

हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो

खूब आंखो से लगाया गिलफ़े काबा,
खूब आंखो से लगाया गिलफ़े काबा,
कसरे महबूब के परदे का भी जलवा देखो

हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो

ज़ीनते काबा मे था लाख उरुसो का बनाओ,
ज़ीनते काबा  मे था लाख उरुसो का बनाओ,
जलवा फरमा यहा कौनेन का दूल्हा देखो

हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो

ज़ेरे मिज़ाब मिले खून कर्म के छींटे,
ज़ेरे मिज़ाब मिले खून कर्म के छींटे,
आबरे रहमत का यहा जोर बरसना देखो

हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो

गौर से सुन तो रज़ा काबे से आती है सदा,
गौर से सुन तो रज़ा काबे से आती है सदा,
मेरी आँखों से मेरे प्यारे का रोज़ा देखो

हाजियों आओ शाहेनशाह का रोज़ा देखो
काबा तो देख चुके काबे का काबा देखो

wand_stars
Lyrics Explanation, Word Meanings & Summary

This summary is AI-generated • Reviewed for quality.

keyboard_arrow_down

यह मशहूर नात-ए-पाक आला हजरत इमाम अहमद रजा खान बरेलवी की लिखी हुई है, जिसमें उन्होंने हज करने वालों से मुखातिब होकर काबा शरीफ के बाद रोजा-ए-रसूल ﷺ की जियारत की अहमियत और उनकी बुलंद शान का बयान किया है।

व्याख्या (Lyrics Explanation)

इस कलाम का मतलब है कि ऐ हाजियों, तुमने अल्लाह का घर (काबा) तो देख लिया, अब उस मुकद्दस हस्ती का दरबार (रोजा-ए-रसूल ﷺ) भी देखो जो खुद काबे का भी काबा हैं। शायर कहता है कि अगर काबा लाखों दुल्हनों की तरह सजा हुआ है, तो मदीना वह पाक जगह है जहां दोनों जहान के दूल्हे (हुजूर ﷺ) तशरीफ फरमा हैं।


शब्दों के अर्थ (Word Meanings)

शब्द (Word)अर्थ (Meaning)
शाहेनशाह (Shahenshah)बादशाहों का बादशाह / हुजूर ﷺ
रोज़ा (Roza)मज़ार-ए-मुबारक (Tomb/Shrine)
जूदे शाह-ए-कौसर (Joode Shah-e-Kausar)हौज-ए-कौसर के मालिक की सखावत/दानशीलता
गिलाफे काबा (Gilafe Kaba)काबा का पर्दा/कवर (Covering of Kaba)
कसरे महबूब (Kasre Mehboob)महबूब (हुजूर ﷺ) का महल
उरुसो (Uruso)दुल्हनें (Brides)
कौनेन का दूल्हा (Kaunen Ka Dulha)दोनों जहान के दूल्हे (हुजूर ﷺ)
ज़ेरे मिज़ाब (Zayre Mizab)काबा के परनाले (धारे) के नीचे
आबरे रहमत (Abre Rehmat)दया/रहमत का बादल
सदा (Sada)आवाज़ (Voice)

सारांश (Summary)

शायर 'रज़ा' फरमाते हैं कि हज का सफर तब तक मुकम्मल नहीं होता जब तक मदीने जाकर रोजा-ए-अनवर का दीदार न किया जाए। खुद काबा भी हाजियों से पुकार-पुकार कर कह रहा है कि मेरी रौनक और अजमत भी हुजूर ﷺ के नूर से है, इसलिए मेरी आँखों से उनके हसीन रोजे का जलवा देखो जहां अल्लाह की रहमत हर वक्त बरसती रहती है।

शायर के मुताबिक काबे से क्या आवाज़ (सदा) आ रही है, और उन्होंने "कौनैन का दूल्हा" किसके लिए इस्तेमाल किया है?

Read more ↓
Was this page helpful?
शेयर: