नबी को बुलाना फ़लक से भी ऊपर
- 1 महीना पहले fiber_manual_record 349 बार देखा गया
टाइटल : Chod Kar Ab Tera Astana Karbala Ja Raha Hoon Main Nana
श्रेणी (कटेगरी) : नात के बोल (लीरिक्स)
लेखक/गीतकार : शमीम रज़ा फ़ैज़ी
नातख्वान/कलाकार: शमीम रज़ा फ़ैज़ी
जोड़ा गया : 28 Jul, 2023 01:54 PM IST
बार देखा गया : 12.1K बार डाउनलोड हुआ : 367
Time to read: 1 min read
translate बोल (लीरिक्स) की भाषा चुनें:
छोड़ कर अब तेरा आसताना,
करबला जा रहा हूँ मैं नाना
राहे हक में है गर्दन कटाना,
करबला जा रहा हूँ मैं नाना
सर हथेली पर ले कर चले हैं,
भूके प्यासे बहत्तर (72) चले हैं,
हशर में आबे कौसर पिलाना,
करबला जा रहा हूँ मैं नाना
एक ऐसा मैं सजदा करूंगा,
हशर तक जिसको पूरा करूंगा,
सर कयामत के दिन है उठाना,
करबला जा रहा हूँ मैं नाना
हर यजीदी को आया पसीना,
जब दिखाया है असगर ने सीना,
हिल गया है यजीदी घराना,
करबला जा रहा हूँ मैं नाना
कह रहा है यह पूरा घराना,
करबला जा रहा हूँ मैं नाना