, Barahwin Ka Chand Aaya Lyrics In Hindi - Shan E Nabi
search
لاگ ان
Get latest updates On WhatsApp

Barahwin Ka Chand Aaya Lyrics In اردو

(Barahwin Ka Chand Aaya, बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद)


Written By

avatar
  • Editors Desk
  • شامل کیا گیاnot available
  • visibilityبار دیکھا گیا
  • comment تبصرے
  • thumb_up0 بار پسند کیا گیا
  • shareشیئر کریں
...

عنوان: Barahwin Ka Chand Aaya

زمرہ: نعت کے بول (لیرکس)

مصنف/گیتکار: علامہ نثار علی اجاگر

نعت خوان/ فنکار: مختلف/نامعلوم

شامل کیا گیا: 17 Aug, 2023 02:58 PM IST

دیکھا گیا: 619

Time to read: 3 min read

translate بول کی زبان منتخب کریں:

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

झंडे लगाओ ! घर को सजाओ !
कर के चराग़ाँ ख़ुशियाँ मनाओ !

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

बच्चा बच्चा मुस्कुराया, बारहवीं का चाँद आया
बच्चा बच्चा मुस्कुराया, बारहवीं का चाँद आया

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

शादमानी के तरानें गूँजते हैं दहर में
वज्द में हर शख़्स आया, बारहवीं का चाँद आया

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

रौशनी ही रौशनी है चाँदनी ही चाँदनी
ज़र्रा-ज़र्रा जगमगाया, बारहवीं का चाँद आया

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

साज़-ए-जाँ पे बज रहा है एक नग़्मा बार-बार
आमिना का लाल आया, बारहवीं का चाँद आया

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

खिल उठीं कलियाँ मोहब्बत की, गुलों पर है निखार
बाग़-ए-उल्फ़त लहलहाया, बारहवीं का चाँद आया

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

हो गए हैं बंद सारे ज़ुल्मतों के बाब आज
दहर में वो नूर आया, बारहवीं का चाँद आया

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

शुक्र करते ही रहो रब का, उजागर ! सुब्ह-ओ-शाम
रब का कैसा फ़ज़्ल पाया, बारहवीं का चाँद आया

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

झंडे लगाओ ! घर को सजाओ !
कर के चराग़ाँ ख़ुशियाँ मनाओ !

बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद
बारहवीं का चाँद आया, बारहवीं का चाँद

आमद-ए-मुस्तफ़ा ! मरहबा मरहबा !
आमद-ए-मुजतबा ! मरहबा मरहबा !

Was this page helpful?
شیئر کریں: