search
लॉग इन
Get latest updates On WhatsApp

माँ तेरा चेहरा है कितना निराला Lyrics In हिन्दी

(माँ तेरा चेहरा है कितना निराला, जिसमें मोहब्बत नज़र आ रही है)


Written By

avatar
Shan E Nabi Team Desk
  • Editors Desk
  • Addednot available
  • visibilityबार देखा गया
  • comment टिप्पणियाँ
  • thumb_up0 likes
  • shareशेयर
...

टाइटल : माँ तेरा चेहरा है कितना निराला

श्रेणी (कटेगरी) : मनकबत के बोल (लीरिक्स)

लेखक/गीतकार : नवाब रज़ा जमाली

नातख्वान/कलाकार: नवाब रज़ा जमाली

जोड़ा गया : 19 May, 2026 07:03 AM IST

बार देखा गया : 54

Time to read: 2 min read

बोल (लीरिक्स) की भाषा चुनें:

ऐ माँ तेरा चेहरा है कितना निराला,
जिसमें मोहब्बत नज़र आ रही है,
ज़िक्र होगा तेरी अज़मत का जब भी,
कदमों में जन्नत नज़र आ रही है।

माँ ने सुलाया है सूखे में मुझको,
गीले में सोई तू मेरे खातिर,
करम को जो देखा तेरी ऐ मेरी माँ,
तू ही तो रहमत नज़र आ रही है।

बाप ने पाला, माँ ने संवारा,
हर एक मोड़ पे माँ ने जी को संभाला,
है माँ-बाप मौजूद जिसके भी उसकी,
निराली किस्मत नज़र आ रही है।

नवाब जमाली की खुशकिस्मती है,
दुआएँ जो माँ-बाप की मिल रही हैं,
ये माँ-बाप की ही दुआ का असर है,
तेरी जो ये शोहरत नज़र आ रही है।

ऐ माँ तेरा चेहरा है कितना निराला,
जिसमें मोहब्बत नज़र आ रही है,
ज़िक्र होगा तेरी अज़मत का जब भी,
कदमों में जन्नत नज़र आ रही है।

wand_stars
Lyrics Explanation, Word Meanings & Summary

This summary is AI-generated • Reviewed for quality.

keyboard_arrow_down

यह पंक्तियाँ माँ की ममता, उनके त्याग और माता-पिता के आशीर्वाद की महिमा का वर्णन करती हैं, जिसमें बताया गया है कि माता-पिता की सेवा और उनकी दुआओं से ही जीवन में सच्ची खुशहाली और कामयाबी मिलती है।

व्याख्या (Lyrics Explanation)

इन पंक्तियों का अर्थ है कि माँ का चेहरा साक्षात् प्रेम का रूप है और उनके चरणों में ही स्वर्ग (जन्नत) का वास है। शायर कहता है कि माता-पिता ने जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ दिया है, और आज हमें दुनिया में जो भी मान-सम्मान या शोहरत मिली है, वह सब उनकी अनमोल दुआओं का ही नतीजा है।


शब्दों के अर्थ (Word Meanings)

शब्द (Word)अर्थ (Meaning)
निरालाअनोखा / अद्भुत
अज़मतमहानता / बड़प्पन
करमकृपा / दया
रहमतईश्वर का आशीर्वाद / कृपा
संवारासजाया / बेहतर बनाया
मौजूदउपस्थित / हाज़िर
खुशकिस्मतीअच्छा भाग्य / सौभाग्य
शोहरतप्रसिद्धि / नाम होना

सारांश (Summary)

माँ खुद गीले में सोकर भी बच्चे को सूखे में सुलाती है और पिता अपनी मेहनत से बच्चे का जीवन संवारता है। शायर 'नवाब जमाली' कहते हैं कि दुनिया में सबसे भाग्यशाली वही इंसान है जिसके माता-पिता उसके साथ हैं, क्योंकि उनकी दुआओं के साए में ही इंसान हर तरह की तरक्की और शोहरत हासिल करता है।

शायर "नवाब जमाली" के मुताबिक उनकी शोहरत और अच्छी किस्मत का असली सबब (कारण) क्या है?

Read more ↓
Was this page helpful?
शेयर:

प्रसिद्ध कलाकार/गीतकार

सभी देखें