, Kuch Karen Apne Yaar Ki Baaten Lyrics In Hindi - Shan E Nabi
search
لاگ ان

कुछ करें अपने यार की बातें/Kuch Karen Apne Yaar Ki Baaten Lyrics In Hindi

(Kuch Karen Apne Yaar Ki Baaten lyrics in Hindi, Kuch Kareñ Apne Yaar Ki Baateñ lyrics)


Written By

avatar
  • Editors Desk
  • شامل کیا گیاnot available
  • visibilityبار دیکھا گیا
  • comment تبصرے
  • thumb_up0 بار پسند کیا گیا
  • shareشیئر کریں
...

عنوان: Kuch Karen Apne Yaar Ki Baaten

زمرہ: نعت کے بول (لیرکس)

مصنف/گیتکار: اختر رضا خان ازہری

نعت خوان/ فنکار: اویس رضا قادری

شامل کیا گیا: 05 Aug, 2023 10:50 AM IST

دیکھا گیا: 273

translate بول کی زبان منتخب کریں:

कुछ करें अपने यार की बातें
कुछ दिल-ए-दाग़दार की बातें

हम तो दिल अपना दे ही बैठे हैं
अब ये क्या इख़्तियार की बातें

मैं भी गुज़रा हूँ दौर-ए-उल्फ़त से
मत सुना मुझ को प्यार की बातें

अहल-ए-दिल ही यहाँ नहीं कोई
क्या करें हाल-ए-ज़ार की बातें

पी के जाम-ए-मोहब्बत-ए-जानाँ
अल्लाह अल्लाह ! ख़ुमार की बातें

मर न जाना मता’-ए-दुनिया पर
सुन के तू मालदार की बातें

यूँ न होते असीर-ए-ज़िल्लत तुम
सुनते गर होशियार की बातें

हर घड़ी वज्द में रहे अख़्तर
कीजिए उस दयार की बातें

मो’तदिल सुन्नियों की फ़ितरत है
करते हैं चार यार की बातें

फ़ित्ना तफ़्ज़ीलियत का फैला है
चल करें यार-ए-ग़ार की बातें

Was this page helpful?
شیئر کریں: